₹10,000 से कम कीमत पर नोकिया ने लॉन्च किया दमदार बैटरी वाला फोन, जानें फीचर्स

जयपुर। नोकिया ब्रांड की लाइसेंसधारी कंपनी HMD Global ने भारत में अपनी सी सीरीज के तहत एक नया स्माटफोन पेश किया है। यह फोन Nokia C20 Plus है। कंपनी ने इस फोन को ​किफायती सेगमेंट में ​पेश किया है। इस फोन की कीमत दस हजार रूपये से कम है। आइये इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nokia C20 Plus कीमत
कंपनी ने फोन के दो मॉडल पेश किये हैं जिनमें 2GB/32GB वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और 3GB/32GB मॉडल के लिए 9,999 रुपये है। इस फोन को आप नोकिया स्टोर्स और ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं। बता दें कि Reliance Jio के सहयोग से नया Nokia फोन लॉन्च किया गया है।

Nokia C20 Plus के फीचर्स
फोन के डिस्प्ले फीचर्स पर ​नजर डाले तों हमें इसमें V नॉच के साथ 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले दिखाई देगा। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863a प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसेर को अधिकतम 3 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में अधिकतम 32 जीबी का इंटनल स्टोरेज है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में हमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें मुख्य कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। वहीं इसके सा​थ एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के लिए सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। कैमरे में पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, ब्यूटी मोड़ जैसे फीचर्स मौजूद हैं। अन्त में बैटरी की बात करें तो कंपनी ने फोन में पावर देने के लिए 4,950mAh की बैटरी जोड़ी गई है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद नहीं है जो निराशाजनक है।