संवादाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान
NSUI कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ के विरोध में
प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
बारां 19 जुलाई। केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना में अग्निवीर योजना को लेकर आने के विरोध में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हिमांशु धाकड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
जिला महासचिव साजिद हुसैन व कॉलेज इकाई अध्यक्ष गोकुल पंकज ने ज्ञापन में बताया कि अग्निपथ योजना सैनिकों की पेंशन व वेतन को कम करने के उद्देश्य से लायी गई है, इस योजना को लागू करने से सेना की क्षमता व प्रभाव पर बुरा असर पड़ सकता है। जिला उपाध्यक्ष रितिक जाट ने कहा कि इस योजना से अग्निवेरों को पूर्व सैनिकों का दर्जा भी नही मिलेगा।
ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष यशपाल पंकज,साजिद हुसैन, रितिक जाट,गोकुल पंकज,मनीष मीना ,कृष्णा पांचाल,संदीप पंकज,धीरू मीना,अंकित मीना,अंकित नागर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।