सुपोषित मां अभियान के तहत 29 महिलाओं को वितरित किए गए पोषण किट

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान|

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में चलाए जा रहे सुपोषित मां अभियान के तहत बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र में आयोजित शिविर में 29 महिलाओं को पोषण किट वितरित किए गए। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद बृजमोहन गौड़ ने बताया कि अभावग्रस्त व अल्प आय वर्ग परिवारों की ऐसी महिलाएं जिनमें पोषण की कमी हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। वितरण शिविर में महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध कराने के अतिरिक्त नए पंजीयन भी किए गए। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी गुप्ता ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान रखने वाली सानधानियों की भी जानकारी दी। इस दौरान बिहारी लाल गोचर, राकेश खींची, राहुल जैन, मुरलीधर मालपानी आदि मौजूद रहे।