Kota :हार से बौखलाये ओम बिरला निर्दलीयों के सहारे आये ओछी हरकतो पर : गुंजल

जिसे निर्दलीय उम्मीदवार बना करवा रहे भ्रामक प्रचार ओम बिरला का है कार्यकर्ता
गुंजल के चुनाव अभिकर्ता ने दर्ज कराई एफ आई आर

कोटा : कोटा बूंदी लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल के चुनाव अभिकर्ता पदम कुमार गौतम ने निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश शाक्यवाल के विरुद्ध थाना नयापुरा में परिवाद देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि प्रार्थी कोटा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी है प्रार्थी सहित उक्त लोकसभा क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को अपना प्रचार प्रसार करने हेतु संसदीय क्षेत्र में होर्डिंग, यूनिपोल, गेन्ट्री आवंटित की थी। परंतु निर्दलीय प्रत्याशी श्री ओमप्रकाश शाक्यवाल द्वारा प्रचार प्रसार हेतु आवंटित साइड पर अपने पक्ष में मतदान की अपील ना कर प्रार्थी के विरुद्ध असत्य, भ्रामक , उसकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने वाले कथनों के बैनर लगाए गए हैं। पदम गौतम ने आरोप लगाया कि निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश शाक्यवाल छद्दम प्रतिरूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का ही व्यक्ति है। जो भाजपा प्रत्याशी की चुनावी बैठक में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। तथा छद्दम प्रतिरूप कर भाजपा प्रत्याशी को निर्वाचन में अनुचित लाभ पहुंचाने के आशय से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रार्थी के विरुद्ध अनुचित रूप से असत्य, भ्रामक, प्रार्थी की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाकर उसे निर्वाचन में नुकसान कारित करने के दुर्भाविक आशय से प्रार्थी के लिए व्यक्तिगत रूप से अपने प्रचार माध्यमों में कथन अंकित कर रहा है। तथा संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को अपने कृतयों से प्रभावित कर रहा है उक्त ओम प्रकाश शाक्यवाल का उक्त कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। पदम कुमार गौतम ने थाना अधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है

कोटा दक्षिण नगर निगम में भाजपा से पार्षद है ओमप्रकाश शाक्यवाल की बहन आरती शाक्यवाल

पदम कुमार ने आरोप लगाया कि श्री ओमप्रकाश शाक्यवाल भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओम बिरला का सक्रिय कार्यकर्ता है। ओमप्रकाश शाक्यवाल की बहन आरती शाक्यवाल कोटा दक्षिण नगर निगम में ओम बिरला खेमे से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश शाक्यवाल निर्दलीय उम्मीदवार होने के बाद आज भी भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहने ओम बिरला की बैठक में उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर मांग की है कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की छवि को खराब करने की नीयत से शहर में ओम प्रकाश शाक्यवाल द्वारा किए जा रहे असत्य व भ्रामक प्रचार पर कार्रवाई की जाए।


ओम बिरला बार-बार लड़ाते हैं ओमप्रकाश शाक्यवाल को चुनाव

पदम कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि ओम बिरला हर चुनाव में ओमप्रकाश शाक्यवाल को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करवाते हैं व अन्य प्रत्याशियों के लिए गलत, असत्य व भ्रामक प्रचार करवाते हैं। तीन महीने पहले कोटा दक्षिण से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है ओम प्रकाश शाक्यवारल। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि शीघ्र ही इस पर कार्यवाही की जावे।
----------------------------------------

प्रहलाद गुंजल के नाम से दी जा रही छद्दम धमकिया

 प्रहलाद गुंजल के चुनाव अभिकर्ता पदम कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल के छद्दम नाम से फर्जी कॉल कर मतदाताओ को धमकियां दी जा रही है जिसका भी परिवाद पुलिस अधीक्षक कोटा को दिया गया हैं।
परिवाद में कहा है कि परिवादी कोटा 24 , लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। परिवादी की जानकारी में आया है कि कुछ लोग मेरा छद्दम रूप प्रतिरूपण कर मेरे नाम से मतदाताओं को मोबाइल फोन पर मतदान की अपील करते हुए धमका रहे है।
उक्त व्यक्ति प्रार्थी को निर्वाचन में हानि पहुचाने तथा विपक्षी को निर्वाचन में लाभ पहुचाने के दुर्भाविक आशय से परिवाद के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे है उनमें से एक मोबाइल न. भी पुलिस अधीक्षक को दिया है । जो  9352865165 है।

गुंजल ने कहा किसी के पास भी मेरे नाम से आये धमकीभरा काल तो वो मोबाइल नंबर मुझे दे

गुंजल ने कोटा बूंदी लोकसभा के सभी देवतुल्य मतदाताओं से अपील की हैं कि यदि आपके पास मेरे नाम से धमकीभरा कॉल आये तो वो मोबाइल नंबर आप मेरे कार्यालय पर दे निश्चित मानकर चलना उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। गुंजल ने कहा आपका प्यार और स्नेह जो मुझे मिल रहा है उससे विपक्षी डरे हुए है और वो आने वाले दिनों में कुछ भी कर सकते है किसी भी हद तक जा सकते है पर आपको संयम रखना है।