वंशिका गर्ग हत्याकांड: पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं संगीता गर्ग

वंशिका गर्ग हत्याकांड: पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं संगीता गर्ग

जयपुर।प्रताप नगर, जयपुर में हुई कुमारी वंशिका गर्ग की नृशंस हत्या के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती संगीता गर्ग लगातार सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

श्रीमती गर्ग ने न केवल धरना स्थल पर उपस्थित होकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, बल्कि उनकी न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वंशिका को न्याय दिलाने, दोषी हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

धरने के दौरान श्रीमती गर्ग ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों कठोरतम सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि समाज की प्रत्येक बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

श्रीमती संगीता गर्ग धरना स्थल पर तब तक मौजूद रहीं और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं, जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया गया।

related post