OnePlus Pad Go ऑनलाइन लीक हुआ, प्रमुख जानकारियां सामने आयीं
जयपुर। चीनी टेक कंपनी वनप्लस काफी समय से अपने टैबलेट वनप्लस पैड गो पर काम कर रही है। कंपनी ने अब एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से टैबलेट को टीज किया है। वनप्लस पैड गो की एक कथित मार्केटिंग इमेज और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। टैबलेट को पीछे की तरफ वनप्लस ब्रांडिंग के साथ हरे रंग में देखा गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि वनप्लस पैड गो में सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। खबरों के मुताबिक इस टैब को अगले साल जनवरी में वनप्लस 12 और वनप्लस 12आर हैंडसेट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
डिजिटल ट्रेंड्स की एक रिपोर्ट के अुनसार वनप्लस का नया टैब हरे रंग के शेड में घुमावदार किनारों और पीछे की तरफ वनप्लस ब्रांडिंग के साथ दिखाई देता है। इसके अलावा, ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें सभी तरफ मोटे बेज़ेल्स के साथ ग्लास बॉडी डिज़ाइन है। कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ टैब के बीचों बीच एक गोलाकार मॉड्यूल में मौजूद होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें पीछे की तरफ क्षैतिज रूप से चलने वाली एक मोटी पट्टी के साथ डुअल-टोन फिनिश है। रेंडर से पता चलता है कि टैबलेट लगभग वनप्लस पैड जैसा ही दिखेगा।
इसके अलावा, वनप्लस के सीओओ और अध्यक्ष, किंडर लियू का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी वनप्लस पैड गो में 7:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आयेगा। जिसका रिज्यूलॉशन 2.4K होगा। यह कथित तौर पर एंड्रॉइड 13-आधारित ऑक्सीजन ओएस के साथ आएगा, लेकिन शुरुआती लहर में इसे ऑक्सीजनओएस 14 में सॉफ्टवेयर अपग्रेड मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें परेशानी मुक्त डेटा साझा करने के लिए कंटेंट सिंक सुविधा और मल्टीमीडिया ट्रांसफर शामिल है।