5,000mAh बैटरी, ​8जीबी रैम के साथ Oppo A93s 5G लॉन्च, इतनी है कीमत..

जयपुर। (मनोज गुर्जर) चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपने घरेलू मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Oppo A93s 5G है। इसकी खासियत पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5000 एमएएच की बैटरी आदि है। आइये फोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Oppo A93s 5G की कीमत
इस स्मार्टफोन को एकमात्र स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मौजूद है। और इसकी कीमत चीनी बाजार के लिए CNY 1,999 (लगभग 22,900 रुपये) रखी गई है। फोन की बिक्री चीन में 30 जुलाई से शुरू होगी। भारत में इस फोन के लॉन्च होने की फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है।

ओप्पो A93s 5G के फीचर्स
ओप्पो A93s 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी एलसीडी डिस्पले दिया गया है। जिसका रिज्यूलॉशन 1,080×2,400 पिक्सल है। यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC प्रोसेसर मौजूद है जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। वहीं इसके 256 जीबी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरों की बात करें तो Oppo A93s 5G में पीछे की तरफ तीन कैमरे देखने को मिलेंगे। जिसमें 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मौजूद है। अन्य कैमरों में 2-मेगापिक्सल के सेंसर हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Oppo A93s 5G में पावर देने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस, वाई-फाई 802.11 और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स शामिल हैं।