संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा
अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला राष्ट्रीय महासभा कोटा की और से दिनांक 8/8/2021 को दोपहर तलवण्डी महादेव मंदिर पार्क में राष्ट्रीय उप मंत्री श्रीमती संतोष गौतम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम व लहरियां क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सदस्य निर्मला गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री शोभा शर्मा, उमा गौतम और समाज की सभी महिलाएं वहां उपस्थित रही और सभी ने प्रतियोगिता में भाग लिया ओर इस प्रतियोगिता की लहरियां क्वीन श्रीमती शोभा शर्मा बनी। राष्ट्रीय उप मंत्री श्रीमती संतोष गौतम जी द्वारा श्रीमती शोभा शर्मा को क्राउन पहना कर सम्मानित किया गया। समाज की सभी महिलाओं ने हृदयतल से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। हरियाली अमावस्या के अवसर पर सभी महिलाओं ने पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया व सावन के प्यारे-प्यारे भजनों को गा-गाकर जैसे- कुंज-कुजं में तो आज झूलों की बहार है,सावन की बरसै बंदरिया, झुले नन्दलाल संग में झुले राधा प्यारी रे ऐसे कई भजनों के साथ सावन में झुला झुलने का लुत्फ उठाया और आनन्द लिए