New Delhi: जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था और अब इसका ट्रेलर आउट हो गया है. ट्रेलर जाह्नवी से शुरू होता है और कहती है कि मेरा नाम मिली नदियाल है और मैं अपने पिता के साथ रहती हूं। उसके बाद कहा जाता है कि मिली बीएस सी नर्सिंग से ग्रेजुएट है और अब आगे विदेश जाना चाहती है, लेकिन एक सीन से पता चलता है कि मिली एक रेस्टोरेंट में ऑर्डर दे रही है और ड्रिंक कर रही है और बदल जाती है मिली की पूरी कहानी है. इसमें यह भी दिखाया गया है कि मिली ठंडे कमरे में फंस गई है और बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन उसकी सारी कोशिशें बेकार गईं। वहीं, कमरे का तापमान गिर रहा है और मिली की हालत खराब होती जा रही है।
खुद को ठंड से बचाने के लिए मिली अपने पूरे शरीर को लपेट लेती है। उसका शरीर लाल हो जाता है और अंत में हम देखते हैं कि वह थक गयी है। वहीं, उसके परिजन उसे खोजने की काफी कोशिश कर रहे हैं। अब मिली वहां से निकलेगी या नहीं, ये तो फिल्म देखकर पता चलेगा और ये भी साथ में पता चलेगा कि आखिर क्यों मिली एक नर्सिंग ग्रेजुएट, रेस्टोरेंट में काम करती है।
ट्रेलर में काफी ट्विस्ट और टर्न्स हैं। वहीं सस्पेंस भी इसमे खूब है। सभी की एक्टिंग भी काफी अच्छी दिख रही है। लेकिन फिल्म की कहानी थोड़ी उलझी हुई है जो फिल्म रिलीज होने तक साफ नहीं हो पाएगी। जाह्नवी और सनी कौशल पर्दे पर अच्छे हैं। दोनों पहली बार किसी फिल्म के जरिए साथ नजर आ रहे हैं।
बता दें कि फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मथुकुट्टी जेवियर कर रहे हैं। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में जाह्नवी के पिता बोनी कपूर अभिनय कर रहे हैं. पिता और बेटी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।