रामकुमार गुप्ता व वीरेंद्र चौधरी के सानिध्य में सेवा सप्ताह का अयोजन किया

भरतपुर, लायंस क्लब भरतपुर ब्रज द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत मोहन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा शांति संदेश हेतु चित्रकारी कार्यक्रम मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन रामकुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र चौधरी के सानिध्य में आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष लॉयन राकेश मित्तल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

इस कार्यक्रम में 100 स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व चित्रकारी की जांच अध्यापिका श्रीमती मोनिका कजावत व‌ अध्यापक यजुवेंद्र भारद्वाज द्वारा प्रथम परितोष के रूप में सूरज 8th क्लास द्वितीय आदर्श 7Th क्लास व तृतीय मानवी 6th क्लास के रूप में निर्धारित किया तथा मुख्य अतिथि रामकुमार गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक संजय गोयल द्वारा प्रथम व द्वितीय व तृतीया छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया व सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की । एमजेएफ लायन योगेश कुमार गोयल द्वारा सभी को धन्यवाद आभार दिया।

इस मौके पर लायन राकेश सिंघल, शरद प्रकाश गुप्ता, गौरव कुमार फौजदार, विपिन गर्ग, पार्षद विष्णु मित्तल, के बी बंसल, जितेंद्र गोयल, राधा कृष्ण अग्रवाल आदि लायन साथी व गणमान्य व्यक्ति मौके पर उपस्थित थे।