न्यू कोटा सर्राफा स्वर्णकार संस्थान के सदस्यों का पिकनिक और आमसभा का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

न्यू कोटा सर्राफा स्वर्णकार संस्थान के सदस्यों का पिकनिक और आमसभा का आयोजन -----

न्यू कोटा सर्राफा स्वर्णकार संस्थान के सदस्यों का पिकनिक एवं आमसभा का आयोजन एक निजी फॉर्म हाउस पर किया गया,!

इसमें कोटा की प्रमुख सर्राफा संस्थाओ के मुख्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया..

आमंत्रित ज्वेलरी संस्थाओं मे ..
ज्वेलर्स एसोसिएशन कोटा के महासचिव ओम जैन सर्राफ, स्वर्ण रजत से मंत्री राजेन्द्र सोनी.. नरेन्द्र . चौथमाता समिति से अध्यक्ष सोनू आर्य.. मंत्री श्यामजी सोनी.. मेढ स्वर्णकार पंचायत अध्यक्ष भुवनेश सोनी एवं अन्य पदाधिकारी ने अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी मंत्री किशन सोनी के अनुरोध के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्क्रम को शुभारम्भ किया…

सर्वप्रथम
ज्वेलर्स एसोसिएशन कोटा के महासचिव ओम जैन सर्राफ ने व्यापारियों के साथ प्रशासन के द्वारा आ रही परेशानियों के बारे मे अपने विचार रखे और आगे सभी सर्राफा संस्थाओ के अध्यक्ष मंत्रियों की मीटिंग बुलाकर बात करने जानकारी दी..

ज्वेलर्स एसोसिएशन कोटा के महासचिव ओम जैन सर्राफ ने प्रतिनिधि मंडल के रुप मे मिलने का प्रस्ताव दिया…

साथ मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से साथ चलकर मिलने का प्रस्ताव भी दिया…

इनके अतिरिक्त चौथमाता समिति अध्यक्ष सोनू आर्य ने भी अपने विचार मे सभी बड़े सर्राफा व्यापारियों से बाहर से माल की खरीद कम करने एवं अपने शहर के ही छोटे और लोकल कारीगरो को काम देने का एवं कम्पीटिशन खत्म कर उचित रेट मे व्यापार करने का विचार रखा..

कार्यक्रम मे सर्राफा बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र विचित्र ने भी व्यापारियों को अपना सम्बोधन दिया जिसमे व्यापारियों के सहयोग मे लोकसभा अध्यक्ष एवं प्रशासन से मिलने का समर्थन दिया..

इस दोरान आनन्द राठी.. श्याम सोनी, राजेन्द्र सोनी, भुवनेश सोनी, गौरव सोनी,नरेन्द्र शर्मा ने सर्राफा व्यापारियों को अपना सम्बोधन दिया..

अंत मे न्यू कोटा सर्राफा स्वर्णकार अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने धन्यवाद भाषण मे सभी के आभार के साथ सभी संस्थाओ के प्रतिनिधियों के साथ सर्राफा व्यापारियों की परेशानियों के लिए प्रशासन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने के प्रस्ताव पर साथ चलने का विश्वास दिलाया..