संवाददाता भवानी शंकर
बूंदी राजस्थान |
स्वयं को योग्य बनाने का माध्यम है कौशल विकास
बून्दी । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बूंदी द्वारा ग्रीष्मावकाश में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय विकास नगर में आयोजित कौशल विकास अभिरुचि शिविर का अवलोकन करते हुए जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार जोशी ने कहा कि कौशल विकास खुद को योग्य बनाने का माध्यम है, धनअर्जन, व्यवसायिकता और रोजगार को प्रेरित स्किल डेवलपमेंट जीवन में आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निरंतर सीखने की प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया।
सर्किल ऑर्गेनाइजर गिरिराज गर्ग ने बताया कि शिविर में समय के सदुपयोग के साथ साथ अनुशासन, सेवा भावना, आपदा में सहायता, प्राथमिक सहायता आत्मरक्षा पर्यटन जनउपयोगी वार्ताओं के माध्यम से बालक बालिकाओं, स्काउट गाइड को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह शिविर स्काउट गाइड मुख्यालय, इन्द्रगढ़़, नैनवा, सीन्ता, तलवास में आयोजित किए जा रहे हैं। बालिका विद्यालय विकास नगर में कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, इंग्लिश स्पोकन, सिलाई, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, आत्मरक्षा योग प्राणायाम इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण माही जैन, सुष्मिता कटारिया, अंजूलता, सविता, पंकज सिसोदिया, शिवचरण शर्मा, रघुनंदन शर्मा, सत्यनारायण राठौर, रतन लाल बेरवा, विशाल कसेरा, सुरेन्द्र कुमावत, हेमंत बृजवासी द्वारा दिया जा रहा हैं।