पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को भरोसा, इस बार T20 विश्वकप में भारत को हरायेंगे, जानें और क्या कहा

जयपुर। टी 20 विश्वकप का रोमांच इसी महिने से शुरू होने वाला है। और विश्वकप की शुरूआत से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाबन ने कहा है कि इस बार उनको पूरा भरोसा है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हरा देगी।
बाबर आजम का मानना है कि पाकिस्तान टीम पिछले तीन-चार वर्षों से ज्यादातर यूएई में खेल रही है और वे वहां कि परिस्थितियों से अधिक परिचित हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान का यह हाई वोल्टेज मैच 24 अक्टूबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। पाकिस्तान ने इस मैदान पर छ मैच लगातार जीते हैं । 

आजम ने कहा कि हम पिछले 3-4 साल से यूएई में क्रिकेट खेल रहे हैं और हम परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं। बाबर ने कहा कि हम जानते हैं कि विकेट कैसे व्यवहार करेगा और उसी हिसाब से बल्लेबाजों को एडजस्ट करना होगा। बता दें कि बाबर पहली बार विश्वकप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय टीमों द्वारा पाकिस्तान दौरे पर यूएई को अपना घरेलू मैदान बना लिया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों में कभी भी विश्व कप मैच नहीं जीता है, लेकिन आजम ने कहा कि यह अतीत और हमे इससे कोई फर्क नहीं पडेगा। उन्होनें कहा कि एक टीम के रूप में, हमारा आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा है। हम अतीत के बारे में नहीं बल्कि भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। हम उसके लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छी तरह से तैयार हैं और उस दिन अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।"