संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बड़ागाँव
उपखंड क्षेत्र के बड़ागांव कस्बे में परिंडा अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसमें अजयकुमार भालोठिया जिलापरिषद सदस्य, राजेन्द्र प्रसाद सैनी पूर्व सरपंच बडागांव, समाज सेवी रामजीलाल सैनी, मोहनलाल सैनी, श्रीराम किरोड़ीवाल,भोपाल वार्ड पंच, मनोज वार्ड पंच, दलीप तंवर, मनोज किरोड़ीवाल, संजय फुलवा, संजय जिनोलिया, बन्टी तानेनिया, विनोद कुमार, विजय, प्रदीप, गुलाब,मनजीत किरोड़ीवाल, रतन लाल कुमावत, प्रवीण जांगिड़,सुभाष खेरवा,जयप्रकाश झाझड़िया, आदि उपस्थित थे।परिंडा अभियान ग्यारसीलाल जिनोलिया द्वारा प्रारम्भ किया गया है। इनका लक्ष्य है बेजुबान परिंदों को इस भीषण गर्मी में प्यासा न मरने दे। इसलिये हम सबका धर्म बनता है कि हमे एक एक परिंडा अपने हाथ से लगाना चाहिये और उसमें नियमित रूप से पानी भरे। इनका कहना है कि लगभग 10 गांवो में परिंडे लगाने इरादा है। यह अभियान 15 जून तक चालू रहेगा। आज घुमचक्कर बस स्टैंड मुक्तिधाम, झुंझुनू बाईपास, हैंडपंप स्टैंड, हासलसर स्टैंड पर लगभग 20 परिंडे लगाए गए।