अनाथ बेटियों की शादी में लोगो ने किया भरपूर सहयोग

भरतपुर, सेवर कस्बा में स्थित मालीपूरा गांव में लगभग 2 साल पहले एक रोड एक्सीडेंट में मुनेश वाल्मीकि की मृत्यु हो गई थी आज उसकी दो का विवाह होना था जब बेटियों की मां ने मदद के लिए कहा तो इसी मुहिम को आगे बढ़ते हुए ब्राह्मण परिवार एकता महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद करने की अपील की उनकी अपील पर लोगों ने तुरंत खाते में पैसे डालना शुरू किया और धीरे-धीरे वही मदद एक बड़ी राशि में बदल गई दोपहर 3:00 बजे तक लगभग 17000 रुपए का कलेक्शन हुआ जिसको उन दोनों पुत्री की माता जी और दादी जी के हाथों में जाकर सौंप दिया गया वही बिहारी जी की मुखिया श्याम शर्मा ने एक बोरी आटा एक आलू का कट्टा और ₹1100 का सहयोग किया लोगों के द्वारा की गई इस मदद का उन्होंने बहुत आभार व्यक्त किया और उन सभी को उसने धन्यवाद ज्ञापित किया इस मुहिम में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं राजस्थान से युवा एवं बुजुर्ग सब ने अपने हिसाब से मदद की यह एक भाईचारे की मिसाल पेश की है l विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया की यह अनुकरणीय एवं समाज के लिए एक उदाहरण है हम सब लोगों को इसी तरीके से एक दूसरे की मदद करनी चाहिए ताकि किसी को कभी भी किसी समस्या का सामना न करना पड़े l