359 वें दिन धरना के दौरान रंजीता कोली खिलाफ लोगों ने लगाए नारे
डीग, दिल्ली की ट्रेन को डीग स्टेशन से चालने को लेकर लोगों ने गिरीश शर्मा के नेतृत्व में 359वें दिन भी धरना दिया । धरना पर लोगों ने बताया की 359वें दिन धरने को होने के पश्चात भरतपुर सांसद रंजीता कोली अभी तक धरने पर नहीं आयी ,जबकि हर सांसद अपने क्षेत्र में विकास कार्य व रेल के आवागमन को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि रंजीता कोली ने 5 साल के दौरान डीग क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया ,डीग क्षेत्र की प्रमुख समस्या डीग से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई जाए जिससे युवाओं को रोजगार व व्यापारियों को लाभ मिलेगा, डीग से प्रतिदिन निजी वाहनों प्राइवेट वाहनों से हजारों की संख्या में रोजगार के लिए लोग दिल्ली जाते है ,
दिल्ली से कोई साधन नहीं होने पर लोग 2000-4000 रू में निजी वाहन करके लाना पड़ता है, यदि शीघ्र सांसद ने हमारी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो हम आने वाले समय में सांसद रंजीता कोली के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे । केंद्र नेतृत्व को हम सांसद रंजीता कोली की शिकायत करेंगे । इस मौके पर विजय अरोड़ा, प्रेम नारायण, पुष्कर शर्मा, यश शर्मा, राजवीर पालीवाल, दिलीप, टोनी, विष्णु, रोहित आदि मौजूद थे ।