कोटा होकर जाने वाली ओखा-वाराणसी-ओखा के मध्य सुपरफास्ट ट्रेन के गंतव्य/प्रारम्भिक स्टेशन में स्थायी परिवर्तन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा होकर जाने वाली ओखा-वाराणसी-ओखा के मध्य सुपरफास्ट ट्रेन के गंतव्य/प्रारम्भिक स्टेशन में स्थायी परिवर्तन

कोटा 05 सितम्बर,गाड़ी संख्या 22969/22970 ओखा-वाराणसी-ओखा के मध्य चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो कोटा होकर जाती है इसके टर्मीनेटिंग/प्रारम्भिक स्टेशन उतर रेलवे के वाराणसी स्टेशन के स्थान पर स्थायी परिवर्तित कर पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस किया गया है ।
गाड़ी संख्या 22969 ओखा-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक गुरुवार,08 सितम्बर से अपने प्रारम्भिक स्टेशन ओखा से दोपहर 02:05 बजे प्रस्थान कर उत्तर रेलवे के वाराणसी ना जाकर स्थायी रूप से पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन शनिवार रात 02:00 बजे पहुंचेगी ।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22970 वाराणसी-ओखा साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक शनिवार,10 सितम्बर से अपने प्रारम्भिक स्टेशन बनारस से रात 21:45 बजे प्रस्थान कर सोमवार सुबह 07:45 बजे ओखा पहुंचेगी ।
इस संबंध में यात्रियों से अनुरोध है कि ऊक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।