जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में सद्भावना दिवस की ली शपथ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में सद्भावना दिवस की ली शपथ
कोटा 18 अगस्त। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में गुरूवार को सद्भावना दिवस के अवसर पर अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने शपथ ली।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कोटा के अधीक्षण अभियंता रामनिवास मीणा ने अभियंताओं और विभागीय कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सामाजिक सद्भावना और आपसी सौहार्द के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस बात की शपथ दिलाई गई कि हमें किसी भी कीमत पर हिंसा को स्वीकार नहीं करना है। जाति, धर्म, वर्ग, भाषा के भेद से ऊपर उठकर देश की भावनात्मक एकता की दिशा में कार्य करना है। हर तरह के भेद से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव ही समाज के मूल में है। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व्रत कोटा के अभियंता गण, अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।