जयपुर। (Manoj Gurjar) चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco ने हाल ही में अपना नया फोन Poco X3 GT स्मार्टफोन मलेशिया और वियतनाम में लॉन्च किया है। इस फोन को रेडमी के नोट 10 प्रो 5जी स्मार्टफोन को रिब्रांड करके लॉन्च किया है। बता दें, कि पहले पोको स्मार्टफोन शाओमी कंपनी द्वारा लॉन्च किये जाते थे अब पोको ने अलग से ब्रांड बना लिया है। पोको अभी भी रेड़मी स्मार्टफोन को रिब्रांड करके लॉन्च करती रही है। कंपनी इस फोन को भारत में कब लॉन्च करेगी इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है। आइये इस फोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
पोको एक्स3 जीटी: भारत में कीमत
Poco X3 GT के सबसे टॉप वेरिएंट 8GB/256GB कीमत Ringgit1,599 (लगभग 28,000 रुपये) है। वहीं 8GB/128GB की कीमत Ringgit 1,299 (लगभग 22,800 रुपये) है।
Poco X3 GT के फीचर्स
यह फोन Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 6.6-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। फोन में पावर देने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। और यह फोन 67 वॉट फास्ट चार्जिंग को सर्पोट करता है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 1100 SoC प्रोसेसर से लैस किया है जिसे माली-जी77 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। और इसके साथ अधिकतम 8GB LPDDR4X रैम जोड़ी गई है। Poco X3 GT में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस मौजूद है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी लेने के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर है।