मेवाडा के लॉयन्स क्लब में जोन चैयरमेन बनने पर किया बहुमान

संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा सुमेरपुर 

सुमेरपुर लॉयन्स क्लब के नवनियुक्त जोन चैयरमेन क्लब हिल्स के चार्टर अध्यक्ष लायन पंकज राज मेवाडा का विश्व हिन्दु परिषद व जयश्री शक्तिधाम के सदस्यों द्वारा स्वागत कर बहुमान किया गया।
क्लब हिल्स की अध्यक्षा कंचन हरवानी ने बताया कि हमारे क्लब के चार्टर अध्यक्ष मेवाडा के जोन चैयरमेन बनने पर हमारे क्लब के लिये बहुत ही बड़ी खुशी व गर्व की बात है इसी अवसर पर अन्य संस्थानों द्वारा जयश्री शक्तिधाम के संस्थापक गुरुजी ललित भारती महाराज द्वारा साफा पहनाकर बहुमान किया गया व अन्य सदस्यों द्वारा माला पहनाकर बहुमान कर उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देकर बधाई दी।
स्वागत कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष विशाल सिंघवी, लायन सतीश हरवानी, लायन महेंद्र मेवाडा, लायन प्रशांत सिंघवी, विश्व हिन्दू परिषद के बाली जिला मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया, जयंतीलाल माली, भीखाराम माली, झूमरलाल गर्ग, बाबूलाल सुथार, विश्व हिन्दू परिषद सिरोही जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल कुमावत,बलवन्त सिंह एवं मनीष कुमार उपस्थित थे।