राजकीय पीजी कालेज डीग में आयोजित हुआ प्री प्रवेश काउंसलिंग शिविर
-वीएमओयू : विद्यार्थी किताबों को इनबॉक्स में डाउनलोड कर पढ़े
डीग, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के लिये उन्हें उच्च शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इन दिनों प्री प्रवेश काउंसलिंग शिविर अभियान चलाया जा है। शुक्रवार को वीएमओयू के अध्ययन केन्द्र, मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डीग में विशेष प्रवेश काउन्सलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए उपस्थित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . केशव शर्मा ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा का उद्देश्य छात्र को घर बैठे रोजगार के साथ-साथ अथवा नियमित शिक्षा से वंचित रहने पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का खुला विश्वविद्यालय वेहतर विकल्प है जो छात्रों को घर बैठे प्राप्त अध्ययन सामग्री एवं आनलाइन ई सामग्री मुहैया कराता है। क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के सहायक कुलसचिव एस.बी. सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र भरतपुर वीएमओयू का सबसे युवा केंद्र है इस केंद्र से कई राज्यों की सीमाए लगती है छात्रो के प्रवेश संख्या के इजाफा के पार्यप्त अवसर है |
संभाग के सभी जिलों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मुक्त विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिए शैक्षिक संस्थानों एवं ग्रामीणों को जागरूकता के लिए सघन रूप से अभियान चलाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के संचालित पाठ्यक्रमों तकनीकी एवं रोजगार उन्मुखी कार्यक्रमों से महिलाओं, छात्राओं एवं ग्रहणियों को रोजगार के साथ-साथ उच्च शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को सस्ती व सुलभ शिक्षा से जोड़ा जा सकता है । खुला विश्वविद्यालय में तकनीकी रूप से आनलाइन ई-सामग्री पोर्टल पर उपलब्ध है| छात्र डिजिटल अध्ययन सामग्री को अपने मोबाइल में निःशुल्क डाउनलोड कर पढ़ाई कर सकता है।
खुला विश्वविद्यालय मल्टीमीडिया आधारित संसाधनों के विकास के लिए कार्य करता रहा है। महिला विद्यार्थियों को बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा मौका है जो राज्य सरकार द्वारा पुनर्भरण की जाएगी । क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के सहायक कुलसचिव एस.बी. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय कई ऐसे रोजगार एवं व्यवासायिक पाठ्यक्रम चला रहा है जिनमें योग विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान व पत्रकारिता शामिल हैं, जो रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। डिग्री में साथ ही साथ कई प्रमाण पत्र हैं जैसे सृजनात्मक अंग्रेजी लेखन, अंग्रेजी शिक्षण जो कि विद्यार्थी के स्किल को बढ़ाता है और बायोडाटा लेखन की जानकारी प्रदान करता है। उन्होंनें बायोडाटा लेखन की बारीकियां भी बताईं! इस अवसर पर समन्यवक श्वेता, वरिष्ठ संकाय सदस्य दिलीप सिंह,डॉ सतीश चन्द्र अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार, अंकुर शर्मा सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे |
इन पाठ्यक्रमों में ले सकते है प्रवेश एम.कामबीए, बीजे, बीएलआईएस एवं बीए एडिशनल तथा स्नातकोत्तर में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, हिन्दी, इतिहास, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत शामिल हैं। इसके अलावा एम.काम की भी सुविधा है। कम्प्यूटर विज्ञान में भी पीजी कर सकते हैं। योगा, मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा व फलित ज्योतिष, महात्मा गाँधी नरेगा में सर्टिफिकेट के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। गांव एवं तहसील स्तर के छात्रों, रोजगार प्राप्त व्यक्ति कम पढ़े लिखे व्यक्तियों के लिए पंचायतीराज प्रोजेक्ट, नरेगा मेट एवं सामाजिक समस्याओं संबंधी महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम का अध्ययन विद्यार्थी घर बैठे प्राप्त कर सकता है। पहली बार एमबीए प्रवेश परीक्षा के स्थान पर सीधे प्रवेश ले सकेंगे।
29 फ़रवरी तक होगा प्रवेश
सहायक कुलसचिव एसबी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रो को सुविधा को देखते हुए अकादमिक सत्र जनवरी प्रवेश कि अंतिम तिथि 31 से विस्तारित करते हुए 29 फरवरी 2024 तक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जाकर छात्र फ्रेश एडमिशन और पूर्व पंजीकृत छात्र प्रमोटी प्रवेश ऑनलाइन अथवा ई-मित्र, नेट-बैकिंग एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं ।