नेहरू युवा केंद्र बूंदी के द्वारा आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

नैनवा (बूंदी) 

नेहरू युवा केंद्र बूंदी के द्वारा आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण करके प्रारंभ किया गया ।नैनवा ग्राम पंचायत समिति के विभिन्न गांवो में चलाया गया। व्यक्तिगत जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन 15 फरवरी को ग्राम पंचायत करवर में अटल सेवा केंद्र पर किया गया। जिसमें अलग-अलग जगह के युवा मंडल के युवा व महिलाएं उपस्थित थे । जिसमे सुसा ,सकतपुरा केतुदा जैतपुर नेहरू महिला मंडल करवर एवं मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण मुरारी शर्मा, विशिष्ट अतिथि आगनबाड़ी सहायता बसंती बाई , तथा आशा सहयोगिनी सुगना खटीक भी मौजूद थे कृष्ण मुरारी शर्मा हुआ आंगनबाड़ी सहायिकाओं के द्वारा भी आत्म निर्भर भारत के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए गए। महिलाओं व युवाओं को केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में बताया तथा अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने व लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागृति लाने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही उन्हें मुद्रा योजना , केसीसी ऋण, योजना , प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें युवाओं को बारिश का पानी बचाने के लिए प्रेरित किया और लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करने के लिए आग्रह किया साथ ही नेहरू युवा केंद्र बूंदी के नैनवा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवीका अंकिता पोटर तथा सीमा सेन के द्वारा भी विचार रखे गए। बताया कि यह अभियान नेनवा पंचायत समिति के 50 गांव में चलाया जा रहा है जिसमें युवा मंडल व अन्य संस्थाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। के तहत ही व्यक्तिगत कार्यक्रम कागज भी इकट्ठे किए गए।
कार्यक्रम के तहत शिवानी चौपदार ,सीता प्रजापत ,सोना प्रजापति टीना मोची , विशाल बैरागी सीमा सीमा जेतपुर मंडल के मस्तराम, पृथ्वीराज आदि शामिल थे।