विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए, पं. सरोज शर्मा का किया सम्मान

भरतपुर, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर तिलक नगर भरतपुर पर सामाजिक व धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में माला, पटका, साफा पहनाकर एवं भगवान श्री परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र रवि शर्मा के साथ साथ राज ज्योतिषी कृष्णकांत लवानियां का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया | कार्यक्रम में लड्डूगोपाल जी एवं कल्याणेश्वर महादेव की ढ़ोक देकर सभी भक्तों ने आशीर्वाद लिया |  पंडित सरोज शर्मा ने सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ साथ आमजन की भलाई के लिए भी अहम योगदान देकर अपने समाज का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पंडित सरोज शर्मा को सामाजिक व धार्मिक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशेलेश शर्मा, जूडो करांटे क्लब सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर, रोडवेज कर्मचारी संघ के संभागाध्यक्ष दिनेशचंद शर्मा, समाजसेवी अजीत लवानियां, श्री ब्राह्मण सेवा समिति तिलक नगर के अध्यक्ष नत्थी दीक्षित, मुरारीलाल शर्मा, शिवकान्त शर्मा, मंगतूराम कटारा, महेश शर्मा, जयनारायन व्यास,पं. बनवारीलाल शर्मा, वाइस प्रिन्सीपल बाबूलाल कटारा, महेन्द्र प्रताप शर्मा, पंडित राजेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रेमसेवक मिश्रा, जगमोहन कटारा, बृजेश शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर संगठन मंत्री पुष्पेंद्र लवानियां, सेवानिवृत्ति सहायक अभियंता देवकीनन्दन शर्मा, सेवानिवृत्ति सहायक लेखाधिकारी ईश्वरीप्रसाद शर्मा, सेवानिवृत थानेदार प्रभुदयाल कटारा, वरिष्ठ समाजसेवी मदन गोपाल शर्मा, इंद्रा रसोई के संचालक विष्णुदत्त शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, एसएन टीवी चैनल के पत्रकार हरीश पाठक, पुष्कर शर्मा आदि उपस्थित सभी सदस्यों ने पंडित सरोज शर्मा के  उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों का, पंडित सरोज शर्मा ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।