स्काउट गाइड बून्दी नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी|

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बून्दी नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब द्वारा  पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्थानीय संघ स्काउट गाइड ग्रुप एवं इको क्लब विद्यालयों में परिण्डा अभियान जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त श्रीमती तेजकंवर द्वारा पशु पक्षी, जीव मात्र की सेवा का संदेश दिया गया। सी. ओ. स्काउट गिरिराज गर्ग के अनुसार पृथ्वी दिवस पर पोस्टर, भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जनचेतना कार्यक्रम अंतर्गत पक्षियों के लिए परिंडे, चुगा पात्र लगाएं गए। नन्हें-नन्हें कब, बुलबुल रोवर रेंजर ने सक्रियता से भाग लिया। स्थानीय संघ बूंदी, केशोरायपाटन, तालेड़ा, हिंडोली, देई, नैनवा, लाखेरी इन्द्रगढ़ द्वारा पृथ्वी दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।