रेल प्रसाशन ने जन्माष्टमी मेला के अवसर पर मथुरा के लिए चलायी मेला स्पेशल ट्रेन प. म.रेल,कोटा 17 अगस्त,2022

ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

रेल प्रसाशन ने जन्माष्टमी मेला के अवसर पर मथुरा के लिए चलायी मेला स्पेशल ट्रेन
प. म.रेल,कोटा 17 अगस्त,2022

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के अवसर पर मथुरा के लिए कोटा–मथुरा-कोटा के मध्य मेला स्पेशल रेल प्रसाशन द्वारा चलाया जायेगा | यह अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा 18 अगस्त से 21 अगस्त ( चार ट्रिप ) दोनों दिशाओ में मथुरा में होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के दौरान होने वाली भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाने का निर्णय लिया है । कोटा-मथुरा-कोटा के मध्य चलने वाली इस मेला स्पेशल ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे ।
गाड़ी संख्या 09819 कोटा-मथुरा मेला स्पेशल कोटा से सुबह 07:25 बजे प्रस्थान होकर इन्द्रगढ, सवाई माधोपुर ,मलारना,गंगापुर सिटी ,श्री महावीरजी , हिण्डौन सिटी, बयाना , भरतपुर होते हुए दोपहर 12:50 बजे मथुरा पहुचेगी |
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09820 मथुरा-कोटा मेला स्पेशल मथुरा से दोपहर 01:30 बजे प्रस्थान होकर भरतपुर, बयाना , हिण्डौन सिटी, श्री महावीरजी, गंगापुर सिटी, मलारना , सवाई माधोपुर, इन्द्रगढ होते हुए शाम 07:10 बजे कोटा पहुँचेगी |
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा श्री रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है | इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ऊक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।