संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां|
आटोन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव एवं विधायक प्रतिनिधि देवकिशन प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बारां अटरू के विधायक पानाचंद मेघवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता अटरू पंचायत समिति प्रधान वंदना नागर, विशिष्ट अतिथि के रूप में अटरू सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीराज धाकड़, पटना सरपंच रामेश्वर नागर, ब्लाक महासचिव दानमल मीणा, हरि सिंह मीणा, पूर्व सरपंच जगदीश प्रसाद नागर, भूपेंद्र मंडावत, आटोन ग्राम में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर के ढोल नगाड़े के साथ फूल मालाओं से, आतिशबाजी करके गर्मजोशी से स्वागत किया। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की ओर से जमनाशंकर प्रजापति ने परिवार सहित विधायक को फलों से तौला गया और साफा बंधन किया। स्वागत में बैरवा समाज, मुस्लिम समाज, खटीक समाज, प्रजापति समाज, नागर समाज सहित अनेक समाजों ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो वादे हमने किए हैं वह आज पूरे होते नजर आ रहे हैं और ग्राम पंचायत आटोन में विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। मेरे इस कार्यकाल में अभी और भी अनेक कार्यों की घोषणा बहुत जल्दी होगी। प्रधान वंदना नागर ने कहा कि आटोन ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज धाकड़ ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की और विकास कार्य में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि देवकिशन प्रजापति, देवी लाल बैरवा, रामदयाल बैरवा, अब्दुल कादिर अंसारी, अब्दुल वहीद टेलर, रामचंद्र बैरवा, महेंद्र बैरवा, बालमुकुंद मीणा, आशीष प्रजापति, अविनाश प्रजापति, शमसुद्दीन मंसूरी, राजू बैरवा, हेमराज सुमन, मुकेश वाल्मीकि पंच प्रतिनिधि, महावीर नायक वार्ड पंच, अशोक बैरागी वार्ड पंच, मांगीलाल मीणा भाया, वार्ड पंच नरेंद्र नागर, सत्येंद्र शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, अब्दुल वहीद, पूर्व उपसरपंच इशाक भाई, पूर्व उपसरपंच कैलाश नागर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राइवेट अध्यापक अमृतलाल मेघवाल ने कियज्ञं