Rajasthan Politics : राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की अपील करते हुए जेपी नड्डा बोले - सिर्फ योजनाओं नाम बदलते हैं गहलोत

Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा ने जन आक्रोश अभियान शुरू किया, जबकि जयपुर में, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि 51 जन आक्रोश रथों को बीजेपी का झण्डा दिखाकर रवाना किया। बीजेपी के रथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सभी 200 विधानसभा सीटों में जन आक्रोश यात्रा निकालेंगे। गुरुवार को जयपुर के आदर्श नगर दशहरा मैदान में हुए कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए गहलोत सरकार पर केंद्र की योजनाओं का नाम बदलने का आरोप लगाया.

नड्डा ने कहा कि राजस्थान की भूमि त्याग और तपस्या, साहस और बलिदान की भूमि के रूप में जानी जाती है, मैं इस भूमि को नमन करता हूं और आशा करता हूं कि जन आक्रोश यात्रा को राजस्थान की जनता का पूरा समर्थन मिलेगा, यहां पिछले 4 साल में कांग्रेस ने जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया वहीं नड्डा से पहले जनसभा को सतीश पूनिया, वसुंधरा राजे, गुलाब चंद कटारिया ने भी संबोधित किया

बता दें कि आदर्श नगर मैदान से रवाना होने वाले बीजेपी के जन आक्रोश रथ प्रदेश की 200 विधानसभाओं में जाएंगे. दूसरी ओर, अशोक गहलोत सरकार ने 17 दिसंबर को राज्य में अपने चार साल के कार्यकाल को समाप्त कर दिया, ऐसे में भाजपा जन आक्रोश अभियान के माध्यम से जनता के बीच जा रही है, जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता सरकार की विफलताओं पर कई जनसभाएं भी करेंगे.

नड्डा ने अशोक गहलोत पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अगर कोई नेता भामाशाह स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी योजना कर दे तो इसको किताब बदलना नहीं जिल्द बदलना कहते हैं. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने अन्नपूर्णा योजना को बदल कर इंदिरा रसोई कर दिया क्योंकि उन्हें उसी परिवार का गीत गाना है, इससे कांग्रेसी नेताओं की हल्की सोच का पता चलता है.

नड्डा ने कहा कि हम डबल इंजन में विश्वास करते हैं और राजस्थान से दिल्ली का इंजन हटते ही यहां विकास रूक गया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को पिछले 4 साल से सिर्फ अपनी टीम की चिंता थी.

दूसरी ओर, नड्डा ने संबोधन में निवेदन करते हुए अनुरोध किया कि अगर आप चाहते हैं कि आपकी बहनें सुरक्षित रहें, यहां रोजगार के अवसर पैदा हों और राजस्थान में पेट्रोल-तेल के दाम कम हों, बिजली के दाम कम हों. तो इस सरकार को गद्दी से हटाना ही होगा.

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश में बनी कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल उठाए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को मुफ्त में डबल डोज देकर कोरोना को जनता से मुक्त कर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जनता को गुमराह किया। इसके अलावा नड्डा ने कहा कि कोरोना के बाद से जब चीन लड़खड़ा रहा है, अमेरिका पीछे नहीं हट सकता, यूरोप के हालात ठीक नहीं हैं, ऐसे हालात में भी भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. और भारत आज बढ़ रहा है।