राजस्थान प्राइवेट एजुकेशन महासंघ ने की पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत से मुलाकात

कोटा (संवाददाता शिवकुमार शर्मा) राजस्थान प्राइवेट एजुकेशन महासंघ के जिलाध्यक्ष श्याम मनोहर सुमन के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारी ने पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत से मुलाकात की एवं विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं विद्यालयों को नियमित रुप से खुलवाने को लेकर भी चर्चा हुई । जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय में जब प्रदेश में सभी विद्यालय बंद है परंतु सरकारी विद्यालयो द्वारा शिक्षण कार्य करवा कर अपनी ही सरकार के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है एवं छात्रों को विद्यालय में बुलाकर शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है जिसका महासंघ पुरजोर तरीके से विरोध करता है। एवं यदि सरकारी विद्यालय शिक्षण कार्य कर विद्यालय संचालन करेंगे तो मजबूरन महासंघ से जुड़े विद्यालय भी अपना विद्यालय खोलकर शिक्षण कार्य नियमित चालू करेंगे। इस बात पर पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि यदि सरकार के आदेश कि खुद सरकारी विद्यालय ही अवहेलना कर रहे हैं तो यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आवशकता पड़ने पर यदि महासंघ आंदोलन करता है तो उन्हें अपना पूर्ण समर्थन की बात कही। अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव केलाश शर्मा, अनिल सक्सेना, निलेश शर्मा, गोपाल जोशी, ललित शर्मा, धर्मेश सिंह, ओमप्रकाश मीणा, नरेंद्र कुमार नायक, महेश कुमार सोनी, अरुण श्रीवास्तव, मयंक राज दिक्षित सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।