राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बूंदी, इको क्लब प्रभारी कार्यशाला आयोजित

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

इको क्लब द्वारा प्रकृति से जुड़ाव- सोनल जौरिहार

बूंदी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड नेशनल ग्रीन कोर अंतर्गत ईको क्लब प्रभारी कार्यशाला आयोजित की गईं । इस अवसर पर उप वन संरक्षक सोनल जौरिहार ने कहा कि इको क्लब के माध्यम से बालक बालिकाओं में प्रकृति से जुड़ाव का जज्बा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पारिस्थितिक तंत्र के रूप में जीव जंतु, पशु पक्षी, संपूर्ण चराचर समाहित है इसकी रक्षा करना है। वर्षा ऋतु में औषधीय पौधे भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार लगाएं जिससे पर्यावरण संतुलन बन सके ।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज़कंवर ने प्रभारियों को पारिस्थितिकी संतुलन के लिए पंचमहाभूत की रक्षा एवं इसकी अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इको क्लब सदस्यों को पर्यावरण सैनिक रूप से जुटने का आह्वान किया।
सी. ओ. स्काउट गिरिराज गर्ग करके के अनुसार इको क्लब के माध्यम से प्रश्नोत्तरी, वृक्षारोपण, स्वच्छता, नारा लेखन इत्यादि गतिविधियों का आयोजन कर स्काउट गाइड द्वारा संकल्प भावना, सेवा, परोपकार के लिए कार्य करना है । इस अवसर पर लीडर ट्रेनर देवी सिंह सेनानी, रोटरी क्लब के चंद्र प्रकाश सेठी, लक्ष्मी चंद गुप्ता, संजय नामा, अमित अग्रवाल तथा शाइन इंडिया से डॉ कुलवंत गौड़ ने नेत्रदान महादान अभियान के अंतर्गत संकल्प कराया। पर्यावरणविद पृथ्वी सिंह राजावत ने पौधारोपण, इको क्लब कार्यक्रम तथा नन्ने नन्ने स्काउट गाइड के साथ कार्य करने के बारे में बताया।
इको क्लब के माध्यम से पशु पक्षी मित्र, अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी सामग्री बनाना, जल जीवन, जलवायु जीव, जंतु संरक्षण इत्यादि गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सहा. कमिश्नर युवराज सिंह, संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी, ट्रेनिंग काउंसलर पंकज सिसोदिया, सियाराम साहू, मो. नसीम, शिवजी लाल मीणा, सिया राम साहू ने नेशनल ग्रीन कोर ईको क्लब कार्यक्रम की गतिविधियां, प्रचार प्रसार, रिपोर्टिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। इको क्लब में विशेष रूप से किये जा रहें कार्य की रिपोर्ट सहित सक्सेस स्टोरी के बारे मे बताया। जिसमें संस्था प्रधान, स्काउट गाइड कमिश्नर, सचिव, संयुक्त सचिव ट्रेनिंग काउंसलर, इको क्लब प्रभारी, अध्यापक अध्यापिका सम्मिलित हुऐ।
कार्यशाला का संचालन ट्रेनिंग काउंसलर जितेंद्र शर्मा ने किया।