राम मोहन चौहान का रणजी ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम में चयन
भरतपुर, बीसीसीआई द्वारा 5 जनवरी से हरियाणा राज्य में आयोजित की जा रही रणजी ट्रॉफी के लिए भरतपुर जिले के लेफ्ट हैंड ओपनर बैट्समैन राम मोहन चौहान का राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है।जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि यह मैच 5 जनवरी से 8 जनवरी तक हरियाणा राज्य के हिसार जिले के लाली मे आयोजित होगा तथा पिछले दिनों आरसीए द्वारा आयोजित की गई राजस्थान की सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी एवं बीसीसीआई द्वारा आयोजित की गई विजय हजारे ट्रॉफी में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की रणजी ट्रॉफी टीम में चयन किया गया है एवं राम मोहन चौहान पूर्व में विजय हजारे ट्रॉफी तथा अंडर-19 और अंडर-23 राजस्थान की टीमो में भी खेल चुके हैं एवं राम मोहन चौहान के चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय पर मिठाई बांटी गई और एक दूसरे पदाधिकारियों को माला पहनाकर हर्ष व्यक्त किया और राम मोहन के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया और राजेश शर्मा संयुक्त सचिव राकेश मित्तल और कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी नाहरसिंह,वीनू सिंह, त्रिलोकनाथ शर्मा, देवेश सिंह , मंगल सिंह , अवदेश खटाना,तथा चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, और लंकेश एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया तथा भारी संख्या में साथी खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।