जयपुर। मुंबई-लखनऊ ट्रेन में सवार एक व्यक्ति ने एक ट्विट किया जिसमें उसने बताया कि जब उसने ट्रेन में समोसा लिया तो उसके अंदर पील काजग निकला। पैसेंजर ने बताया कि उसे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा परोसे जाने वाले समोसे के अंदर एक "पीला कागज" मिला। रविवार को ट्विटर पर अजी कुमार ने खाने के पकवान के अंदर फंसे "पीले कागज" की तस्वीरें साझा कीं।
कैप्शन में, अजी कुमार ने लिखा, "मैं आज 9-10-22 को लखनऊ के रास्ते में हूं, मैंने खाने के लिए एक समोसा खरीदा.. कुछ हिस्सा खाने के बाद में अंदर यह मिला.. कृपया सोमोसा के अंदर पीले कागज को देखें। पैसेंजर ने बताया कि ट्रेन नंबर 20921 बांद्रा लखनऊ ट्रेन में आईआरसीटीसी पेंट्री व्यक्ति यह दिया गया यह ट्रेन 8-10-22 शुरू हुई।
इस ट्वीट के बाद अजी कुमार ने यह भी बताया कि वह बांद्रा जाने वाली लखनऊ जंक्शन साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस में सवार थे। "आईआरसीटीसी द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंट्री द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले स्वच्छ खाद्य पदार्थ में यह निकला।
शिकायत का जवाब देते हुए, आईआरसीटीसी ने लिखा, "सर, असुविधा के लिए खेद है। कृपया डीएम में पीएनआर और मोबाइल नंबर साझा करें"। अलग से, रेलवे सेवा, जो रेल उपयोगकर्ताओं के समर्थन के लिए रेल मंत्रालय द्वारा स्थापित आधिकारिक खाता है, ने कहा कि इस मामले को आईआरसीटीसी द्वारा उठाया जा रहा है।
हालांकि, माफी के बावजूद इंटरनेट यूजर्स प्रभावित नहीं हुए। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रेलवे सिस्टम में टिकट कंफर्मेशन सहित दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है और मुख्य रूप से वे सिर्फ पैसे वसूलते हैं जैसे कि सब कुछ चार्ज में है, क्या आप नहीं समझते कि गरीब लोगों के बारे में क्या स्थिति है। क्या विकासशील भारत पैसा छीन रहा है"।