स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ Realme GT 2 Pro कल हो सकता है लॉन्च, जानें पूरा विवरण

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी कल नये प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 के साथ अपना पहला फोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन रियलमी जीटी 2 प्रो हो सकता है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी के वाइस प्रसिडेंट माधव शेठ ने पुष्टि की थी कि ब्रांड अपना पहला स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 पावर्ड स्मार्टफोन, रियलमी जीटी 2 प्रो दिसंबर में लॉन्च करेगा। अब, कंपनी ने Weibo के माध्यम से घोषणा की है कि वह अपने आगामी फ्लैगशिप को 9 दिसंबर को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 संचालित Moto Edge X30 से ठीक पहले लॉन्च करेगी। 

इससे पहले मोटोरोला घोषणा कर चुका है कि वह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ अपना Moto Edge X30 लॉन्च करेगा। मोटोरोला इस फोन को 15 दिसंबर के दिन लॉन्च करने वाली है।

 

Realme GT 2 Pro के संभावित फीचर्स
इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही Realme GT 2 Pro की एक नई लिस्टिंग को चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3310 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में इस फोन के प्रमुख फीचर्स का भी पता चला है।
लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस 6.62-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को स्पोर्ट करेगा। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं जिसमें 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB साथ आने की उम्मीद है। डिवाइस में 2,440mAh की डुअल-सेल बैटरी होगी और यह 65W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तृतीयक सेंसर होने की उम्मीद है।