उर्मिला भाया ने आज किया अंता कस्बे के कई वार्डो में जनसम्पर्क

-निषुल्क पशु पक्षी चिकित्सालय में अब तक 15000 से अधिक का ईलाज


-आमजन की तकलीफ वही समझ सकता है जो आपके बीच से हो-उर्मिला भाया

बारां 19 नवम्बर। कांग्रेस पार्टी से अन्ता विधानसभा क्षेत्र प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया की धर्मपत्नी द्वारा गांव-गांव जाकर मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है तथा ग्रामीणों, मतदाताओं, महिला-पुरूषों, युवाओं से जनसम्पर्क कर प्रमोद जैन भाया को विजयी बनाने की अपील की जा रही है।
   
ब्लॅाक अध्यक्ष ओम सुमन मिर्जापुर ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया की धर्मपत्नी उर्मिला भाया द्वारा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क किया जा रहा है तथा अपने समर्थकों के साथ गांव-गांव में पहुंचकर मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क कर भायाजी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा गांव में पहुंचने पर आतिषबाजी, फूलमालाओं, शाल, श्रीफल, फलों से तोलकर आत्मिक स्वागत किया जा रहा है। मतदाताओं में भायाजी के प्रति अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है तथा मतदाता इस बार भायाजी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की बात कर रहे है।
   
उर्मिला जैन भाया द्वारा अपने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी से प्रत्याषी प्रमोद भायाजी द्वारा जीव दया के क्षेत्र में अनेकों काम करवाए है। प्रदेष नही बल्कि देष का ऐसा पहला आधुनिकतम निषुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय बड़ां बालाजी के सामने बनवाया है जिसका गत फरवरी माह में राज्य के मुख्यमंत्री अषोक जी गहलोत के कर कमलों से लोकार्पण किया गया। इस चिकित्सालय में पशु पक्षियों का अत्याधुनिक एक्सरे मषीन, सोनोग्राफी आदि मषीनों के द्वारा ईलाज किया जा रहा है। इस चिकित्सालय में दुर्घटना होने पर निषुल्क एम्बूलेन्स सेवा के माध्यम से पशुओं को लाया जाकर उनका निषुल्क ईलाज किया जा रहा है एवं अब तक 15000 से अधिक पशु-पक्षियों का निषुल्क ईलाज किया जा चुका है।
   
श्रीमती भाया ने कहा कि जब हम अपनों के बीच रहते हैं तो कुछ वाद-विवाद भी होते हैं और समय-समय पर उनका समाधान भी होता है। यह बात भाजपा वाले कभी नहीं समझ सकते हैं और केवल झूठ फैला सकते हैं। श्रीमती भाया ने आमजन एवं मतदाताओं से भाजपा के बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि हम भाजपा के एक लाल को पहले देख चुके हैं अब यह दूसरा लाल आया है। आमजन की तकलीफ वही समझ सकता है जो आपके बीच से हो, आपके सुख-दुख में साथ खडा रहता हो। श्रीमती भाया ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की गई।

भाया दम्पत्ति आज करेंगे इन गांवों में जनसम्पर्क-  कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया एवं उर्मिला जैन द्वारा 20 नवम्बर सोमवार को रातडिया, अलीपुरा, बालाखेडा, बमूलिया जोगियान, धतूरिया, काषीपुरा, रूपपुरा, बालदडा, पीपल्दा, सोनवा, बल्देवपुरा, सांकली, सीमली, कालाखेडा, विजयपुर, बोरेडी, आंकेडी, थामली, राजपुरा, बमोरीकलां, पाली, भावगढ एवं सूरथाक गांवों में पहुंच कर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया जाएगा।