50MP ​कैमरे के साथ जल्द लॉन्च होगा Redmi 10, शाओमी ने की आधिकारिक पुष्टि

जयपुर। शाओमी जल्द ही एक और स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है। और फोन रेडमी 10 होगा। Xiaomi ने Redmi 10 बजट स्मार्टफोन के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। साथ ही शाओमी ने Redmi 10 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। हालांकि अभी यह त​य नहीं हुआ है कि फोन को ​कब लॉन्च किया जायेगा।
कंपनी ने अपकमिंग Redmi 10 स्मार्टफोन को टीज किया है। जिससे फोन के डिजाइन और फीचर्स का पता चलता है। आयइे इसके डिजाइन पर एक नजर डालते हैं।
Redmi 10 डिजाइन
कंपनी द्वारा जारी किये गये टीजर को देखकर पता चलता है कि रेडमी 10 तीन कलर में पेश किया जायेगा। जिनमें ब्लू,व्हाइट और ब्लैक करल शामिल होंगे। वहीं रियर पैनल पर, Redmi 10 में एलईडी फ्लैश के साथ एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इस कैमरा सेटअप में मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। बैक पैनल में पीछे की तरफ नीचे की तरफ Redmi ब्रांड का लोगो भी शामिल है। फ्रंट पैनल में डॉट ड्रॉप नॉच और किनारों पर पतले बेज़ेल्स मौजूद होंगे। फोन के डिस्पले फीचर्स की बात करें तो Redmi 10 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और 90hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट मौजूद रहेगा। रेडमी 10 को रेडमी 9 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया जायेगा।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 10 में 50-मेगापिक्सेल + 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + और दो 2-मेगापिक्सेल मैक्रो और डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। वहीं सामने की तरफ स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर, 6GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज, 5000mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मौजूद होंगे।