ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
रेजोनेंस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स कैंपस खोला अपना स्टडी सेंटर
कोटा/नासिक। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान रेजोनेंस ने हिंदुस्तान एरोनोटिक्स (HAL) कैम्पस में अपने स्टडी सेंटर का शुभारम्भ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी. मैति एवं रेजोनेंस के वाईस प्रेसिडेंट कीर्ति सिंह सोनगरा की अध्यक्षता में किया। इस दौरान संस्थान और रेजोनेंस संस्थान के विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहे।
रेजोनेंस के वाईस प्रेसिडेंट कीर्ति सिंह ने बताया की इस सेंटर पर भी रेजोनेंस कोटा की तरह ही बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईआईटी, नीट, महाराष्ट्र CET, ओलम्पियाड, NTSE की तैयारी करवाई जाएगी। रेजोनेंस अपने हर सेंटर पर अध्ययन की गुणवत्ता का ध्यान रखता है उसी क्रम में HAL नासिक में भी रेजोनेंस कोटा की अनुभवी फैकल्टी टीम द्वारा पढ़ाया जाएगा। इस सेंटर पर कक्षा 6 to 12 तक के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। पहले ही दिन भारी संख्या मे बच्चों ने कोचिंग के लिए आवेदन किया और बच्चों के रुझान के चलते संस्थान ने एडमिशन की तारीख़ को अभी कुछ दिन तक और जारी रखने का निर्णय लिया है।