जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित
लक्ष्य के अनुसार नियत समय सीमा में नल कनेक्शन करने के दिए निर्देश
पाली,महेंद्र मेवाड़ा
जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन योजना के तहत अधिकारियों से जिले की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार नियत समय सीमा में जिले के प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन किए जावे। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी,पंचायत व स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिकता से नल कनक्शन कर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मेहता ने जल से जुड़े विभागो के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति से संबंधित विषयों पर चर्चा की एवं कहा कि जिले में पानी का दुरुपयोग नहीं होना सुनिश्चित करावें।
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई मनीष माथुर ने जिला कलक्टर को जल जीवन मिशन की वर्तमान प्रगति की जानकारी से अवगत करवाया।
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।