संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा बाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बाली विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे हिंगलाज माताजी के महंत गुरुदेव छोटू महाराज के सानिध्य में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी उदघाटन किया। इस अवसर पर उत्सुक कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में आरएलपी को विजय बनाने के लिए आतिशबाजी कर बाबुलाल चौधरी का स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष फुआराम रायका,युवा मोर्चा जिला सदस्य पी पी घांची,बाली ब्लॉक अध्यक्ष चिमन सीरवी,बाली ब्लॉक मीडिया प्रभारी रमेश चौधरी,देसूरी ब्लॉक उपाध्यक्ष कांतिलाल सुथार व भीकाराम देवासी, किसान युवा मोर्चा अध्यक्ष मांगीलाल मदावत,तहसील अध्यक्ष छगन गोदारा,देसूरी आईटी सेल ब्लॉक प्रभारी सुरेश हूडा, सादडी नगर पालिका मंडल अध्यक्ष मांगीलाल माली,भेराराम माली,दिनेश लेगा कार्यकर्ता,महेन्द्र गोदारा,जोगाराम जाट,निम्बाराम धोबी,मंगलाराम कोलवाड़ा भील समाज अध्यक्ष, पंकज सीरवी देसूरी,चेलाराम सीरवी,वालाराम चौधरी पूर्व उप सरपंच धणी एवं निजी सचिव हितेश राठौड़ सहित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बाली विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।