पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बारां ने वृक्ष लगा कर मनाया

रोटरी ने मनाया पर्यावरण संरक्षण दिवस.
पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बारां ने वृक्ष लगा कर मनाया पर्यावरण दिवस, रोटरी क्लब बारां के अध्यक्ष रोटे धीरज तिवारी ने बताया कि रोटरी क्लब बारां के महती प्रकल्प पक्षी कलरव योजना के तहत सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में घनी हरियाली विकसित करने के लिए रोटरी सदस्यों द्वारा हरे वृक्ष लगाए, रोटे धीरज तिवारी ने अपने उदबोधन में कहा कि जिस तेजी से ओजोन layer प्रभावित हो रही है, वायु मंडल का तापमान निरंतर बढ़ रहा है पशु पक्षियों की संख्या दिनों दिन घट रही है, पानी की कमी बढ़ रही है ऐसे में पर्यावरण दिवस को मनाना, पर्यावरण को बचाने की जरूरत है, रोटरी क्लब बारां के ट्रेनर रोटे दया चंद जैन ने बताया कि पक्षी कलरव योजना के द्वितीय चरण में रोटरी क्लब बारां के सदस्यों द्वारा घग- पक्षियों के लिए पेड़ों के नीचे शीतल पेय जल पानी के परिंडे बांध कर मूक पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था की गई. जैन ने इस अवसर पर कहा कि हमें न केवल पेड़ लगाना हे ब्लकि नियमित रूप से उन को पानी देकर जिवित भी रखना है, इस अवसर पर क्लब की प्रथम महिला श्री मति प्रेरणा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रोटे प्रकाश टोंग्या, रोटे आदित्य जैन, रोटे अशोक बिसारती, रोटे आशीष गौतम, ओम साहू एडवोकेट, रोटे नरेंद्र गालव, रोटे डॉ अनिल पोरवाल, ललिता टोंग्या, इंद्रा गालव, राधेश्याम मीणा, तारा साहू, नीलम मीना, आदि ने पेड़ लगाये एवं पक्षियों के लिए परिडे बांधे, कार्यक्रम के समापन पर रोटे अशोक बीसारती ने आभार प्रकट किया किया, परिंडे में नियमित पानी की व्यवस्था के लिए हनुमान मंदिर के पुजारी धीरेन्द्र कौशिक व मोहित टक्कर ने जिम्मेदारी ली.।