संवादाता विष्णु भारद्वाज
बारां |
रोटरी बारां द्वारा नवरात्रा के पावन अवसर पर वंश गार्डन में डाण्डिया धूम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन धीरज तिवारी एवं सचिव दीपक गुप्ता सीए ने नवरात्रा के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प भेंटकर सभी सखियों द्वारा माताजी के भजन ‘‘पंखीडा तू उड के आजे.......के सुमधुर डाण्डिया भजन पर सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी रोटेरियन का स्वागत, सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाया ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा निर्धारित प्रत्येक महीने में 5 सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से आपसी सहयोग से पार्टी एवं कार्यक्रम के आयोजन किए जाने की परम्परा के तहत यह गरबा का कार्यक्रम रोटे. उर्मिला जैन भाया, रोटे. सहायक गवर्नर त्रिवेश बरदानिया, रोटे. राकेश सेठी, रोटे. विकास जैन एवं रोटे. विष्णु गुप्ता के सम्मिलित सहयोग से किया गया।
भाया ने बताया कि सभी को नवरात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सभी रोटेरियन सदस्य डाण्डिया ड्रेस में सजे-धजे आकर्षक परिधानों में आए। माता रानी भक्ति के साथ विभिन्न श्रेणियों के आधार पर पारितोषिक वितरीत किए गए। बेस्ट डाण्डिया कपल ड्रेस राकेश सेठी-अनिता सेठी, बेस्ट डाण्डिया कपल रचना-हेमन्त पतीरा, बेस्ट डाण्डिया ड्रेस राधिका, आउट स्टेण्डिंग परफोरमेन्स त्रिशला जैन, भावना बरदानिया, क्यूट बेबी आध्या गुप्ता, बेस्ट डाण्डिया गर्ल प्राक्षी खण्डेलवाल, बेस्ट डाण्डिया ड्रेस गर्ल दिया तिवारी, आउटस्टेण्डिंग फरफोरमेन्स सौम्या कासलीवाल, बेस्ट डाण्डिया मेल ड्रेस प्रकाश टोंग्या रहे। जिनको रोटरी क्लब की तरफ से पारितोषिक भेंट किए गए। इस दौरान हाउजी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जजमेन्ट बिन्दु मारू एवं उर्मिला जैन भाया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दो नए सदस्य डाॅ. अनिल पोरवाल एवं सूर्यप्रकाश विजय को रोटरी क्लब बारां की सदस्यता ग्रहण करवायी गयी। गरबा कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा रोटे. अशोक बिसारती व सुश्री दिया तिवारी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम व मस्ती के साथ मनाया गया।
रोटेरियन डीसी जैन द्वारा भी गरबा कार्यक्रम के आयोजित कार्यक्रम को लेकर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया तथा ऐसे काम आगे भी सुचारू रूप से आयोजित किए जाने का आग्रह किया।
सहायक गवर्नर त्रिवेश बरदानिया ने कहा कि सभी सदस्य कार्यक्रम में समय पर पधारे ताकि कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित हो सके।
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 33 रोटरी सदस्यों द्वारा पूरे उत्साह उमंग के साथ भाग लिया।