संवाददाता सुमेर सिंह राव
सीकर l
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला सीकर के आभावास के निक्की कुमार जांगिड़ रोवर स्काउट पुत्र राजेंद्र कुमार जांगिड़ प्रताप ओपन रोवर क्रू स्थानीय संघ रींगस ने अपने 22वें जन्मदिवस पर रक्तदान श्री कल्याण राजकीय ब्लड बैंक सीकर में जाकर रक्तदान किया और युवाओं में अपने जन्म दिवस पर रक्तदान करने की प्रेरणा दी । निक्की कुमार जांगिड़ ने 10 वीं बार रक्तदान किया और आगे भी करते रहने का संकल्प लिया व समय-समय पर हमेशा रक्तदान करता रहूंगा और लोगों के जीवन बचाता रहूंगा। इस अवसर पर जिले के युवाओं से अपील की रक्तदान से किसी का भी जीवन बच सकता है जीवन रक्तदान के लिए सभी युवा समय-समय पर रक्तदान करते रहे। निक्की कुमार जांगिड़ राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के सी ओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने जन्मदिन की बधाई दी और इस नेक कार्य की भी सराहना की इस अवसर पर कहा कि जिले के समस्त रोवर स्काउट जरूरतमंद के लिए रक्तदान करें तथा निक्की जाँगिड़ स्काउट गाइड में राज्य पुरस्कार रोवर के रूप में लगातार 6 वर्षों से प्रदान कर रहे हैं और जांगिड़ ने कोविड-19 में भी लगातार सेवाएं दी थी समाज में विभिन्न रूप से शानदार सेवाएं दे रहे हैं।