सैनी समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर किया चक्का जाम

संवाददाता विजयपाल सैनी

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के संयोजक चंद्र प्रकाश सैनी साईबाड (फूले आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष)
दिनेश चंद सैनी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों की तादात में भरतपुर आरक्षण का महापड़ाव जो चल रहा है 12 जून से चक्का जाम का उसमें भाग लेने के लिए पहुंचें। आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे अरोदा -हन्तरा पर आरक्षण की मांग को लेकर किए जा रहे धरना, प्रदर्शन एव चक्काजाम की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह एवं संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा भरतपुर को सैनी समाज के प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने एवं ज्ञापन लेने के लिये अधिकृत किया है जो कि सैनी समाज के लोगों से मुलाकात कर ज्ञापन आज दिया जायेगा। गांव अरौदा में 12 जून को श्याम 5 बजे लगाया चक्का जाम 12% आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर NH 21पर सैनी समाज ने लोगों ने जाम लगाया। राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड और समस्त पदाधिकारियों द्वारा पूरे राजस्थान चक्का जाम की चर्चा चल रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक चंद्र प्रकाश सैनी साईवाड़, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद सैनी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश सलाहकार एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, फुले ब्रिगेड के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र सैनी, झानावाद फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव बाबूलाल सैनी नदबई, भरतपुर सैनी समाज के जिला अध्यक्ष जुगल किशोर सैनी, नगर निगम पार्षद चतर सिंह सैनी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के जिला प्रमुख भरतपुर मनीष सैनी, देशराज सैनी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बनेसिंह कुशवाह, करौली सैनी समाज व्याख्याता महेश चंद सैनी, प्रदेश सलाहकार पुष्पेंद्र सैनी, एडवोकेट महवा बाल कृष्ण सैनी, कुलदीप सैनी धारासिंह राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद सैनी सहित नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद हिंडौन सिटी के प्रमुख लोगों के साथ महिला एवं पुरुष इस आंदोलन में लाखों की तादात में हैं। इसके अलावा आंदोलन में बड़ी संख्या में सैनी समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रमुख मौजूद है।