जयपुर। सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही भारत में अपना 5 जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 5G को लॉन्च् किया था। दरअसल यह फोन पहले से भारत में मौजूद गैलेक्सी एम 32 का अपग्रेडेड वर्जन है। आज इस फोन को कंपनी अमेजन के माध्यम से भारत में सेल के लिए उपलब्ध करवायेगी। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
गैलेक्सी M32 5G डिस्काउंट ऑफर
इस फोन के 6GB रैम मॉडल की कीमत 20,999 रूपये है वहीं, 8GB रैम मॉडल के लिए 22,999 रूपये है। अगर आप इस फोन को ICICI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदते हैं तो आपको 2000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जायेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी को सैमसंग के आधिकारिक स्टोर Amazon.in और चुनिंदा रिटेल स्टोर से आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी M32 5G कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी M32 5G स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.5-इंच HD+ TFT Infinity-V डिस्प्ले दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 720 SoC प्रोसेसर मौजूद है। जिसे 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। एक्सपेंडेबल स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो यह यह एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जिसमें 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। . सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।