संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान|
चमत्कारी धाम विज्ञान नगर पर भव्य कलश यात्रा एवं विशाल भंडारा आज तैयारियां पूर्ण
भगवान नर्मदेश्वर के आगमन पर भव्य कलश एवं शोभायात्रा का शुभारंभ आज प्रातः 9 बजे अशोक पार्क से सनातन पुरी महाराज करेंगे ।
श्री मंगल में चमत्कारिक धम के महंत पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि भव्य कलश एवं शोभायात्रा अशोक पार्क से विज्ञान नगर डिस्पेंसरी बृजवासी चौराहा चेतन मेडिकल होते हुए श्रीमंगलमय चमत्कारिक धाम हनुमान मंदिर विज्ञान नगर पर पहुंचेगी तत्पश्चात भगवान नर्मदेश्वर का स्वागत वंदन एवं पूजन तथा अपराहन 3 बजे से विशाल भंडारा कार्यक्रम आयोजित होगा ।
श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद कपिल शर्मा युवा महामंत्री सुरेश लखेरा भगवान नर्मदेश्वर के मंगल प्रवेश के अवसर पर विशाल आम भंडारा चमत्कारिक धाम हनुमान मंदिर पर अपराहन 3 से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा श्री मंगलमय चमत्कारिक धाम पर शिवालय का निर्माण किया जाएगा जिसमें भगवान नर्मदेश्वर को विराजमान किया जावेगा इसके लिए ऊंकारेश्वर से भगवान नर्मदेश्वर का मंगल प्रवेश सोमवार को कोटा महानगर में होगा वैदिक मंत्रोचार भव्य कलश यात्रा एवं विद्वान पंडितों के सानिध्य में स्वागत वंदन एवं पूजन होगा।
समिति के कोषाध्यक्ष केके शर्मा कमल एवं कार्यक्रम प्रभारी हरीश सोनी ने बताया कि शोभायात्रा में घुड़सवार बैंड बाजों मंगल गान आतिशबाजी करते हुए कलश यात्रा विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम पर पहुंचेगी उसके बाद अपराहन 3 बजे से शाम 7 बजे तक विशाल आम भंडारा का आयोजन रखा गया। मंदिर समिति नेे धर्म प्रेमी बंधुओं से कलश यात्रा विशाल भंडारा कार्यक्रम में पधारने का आह्वान किया