Sarva Pitru Amavasya 2022: 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन करें ये आसान उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष हर साल भाद्रपद की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक होता है। पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर को समाप्त होगा। 25 सितंबर को श्राद्ध पक्ष सर्व पितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ खास चीजें करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है।

पितृ पक्ष में पितरों का पूजन और तर्पण किया जाता है। पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म से पितृ प्रसन्न होकर परिवार को आयु, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है इसलिए कहा जाता है कि सभी को अपने पितरों का श्राद्ध कर्म करना चाहिए। आश्विन मास की अमावस्या को पितृ पक्ष समाप्त होता है।

ज्योतिष के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन सुबह जल्दी उठकर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे पितरों को प्रसन्नता मिलती है और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं।

अगर पितृ पक्ष में तर्पण नहीं कर सकते तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन तर्पण कर सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से पितरों को खुशी होती है और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

ज्योतिषियों के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए गाय को हरा पालक खिलाना चाहिए. कहते हैं पितृ पक्ष में गाय को खाना खिलाने और उनकी सेवा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

सर्व पितृ अमावस्या के दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन दान करने से अच्छा फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन धन देना लाभकारी माना गया है।

सर्व पितृ अमावस्या के दिन पूर्वजों के नाम का भोजन निकालें।। इसे खुली जगह पर रखें। सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की कृपा मिलती है।