स्काउट गाइड ने घर घर से लाकर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

संवाददाता शिव कुमार
बूंदी |

जागृत की चेतना -'स्काउट गाइड ने ठाना है, पोलियो को मिटाना है| "पोलियो की दवा देंगे कब, जन्म से लेकर 5 वर्ष तक"

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले भर में जन्म से पांच वर्ष तक के नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पोलियो खुराक पिलाई गई अभियान को सफल बनाने के लिए भारत स्काउट गाइड के नन्हे स्काउट गाइड व यूनिट लीडर ने जनचेतना कारी नारों के साथ घर-घर से बच्चों को टीकाकरण केंद्र तक लाकर टीकाकरण कार्य में अपनी सेवाएं प्रदान की।


संगठन के संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माटुंदा में गाइड कैप्टन उम्मेहबीबा के नेतृत्व में सत्ताइस फरवरी से एक मार्च तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में स्थानीय विद्यालय की स्काउट गाइड ने जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर लाने व दवा पिलाने में सहयोग कर सेवाएं दी। गाइड कैप्टेन उमेंहबीबा के साथ गाइड निकिता सैनी, शीतल नगर, पूजा सैनी, दुर्गेश शुक्ला विस्काउट, अनिल राठौड़, अंकित सुमन मनीष सैनी, दीपक कुमार सैनी, हरीश शर्मा व हनुमान गुर्जर ने टीम बनाकर टीकाकरण करवाया।प्रधानाचार्य श्री सौभाग्य कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्थानीय विद्यालय के सभी स्काउट व गाइड द्वारा तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना सहयोग जारी रखेंगे।

इसी प्रकार शहर के खोजागेट स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकाकरण केंद्र पर व्याख्याता राम चरण सिंह, प्रदीप गुप्ता, मनीषा, करिश्मा, गुड्डी मीणा नर्सिंग कर्मी, आशा सहयोगिनी कुंजलता, टीकाकरण प्रभारी गाइड कैप्टन रजिया खातून के नेतृत्व में जनचेतना कारी नारों के साथ दिनभर गाइड साक्षी वैष्णव, कविता कहार, रामराज गुर्जर, अक्षय सैन,देवराज कहार, अर्जुन बंजारा,विकास भील व निरंजन गौस्वामी ने सेवाएं प्रदान की। जिले भर में नैनवा हिंडोली तालेड़ा तानिया संघ के अंतर्गत टीकाकरण केंद्रों पर स्काउट गाइड ने अपनी सेवाएं प्रदान की । बच्चों को हर घर से टीकाकरण केंद्र तक लाने में दिनभर घूम घूमकर अपना सहयोग प्रदान किया । इसी प्रकार स्थानीय संघ देई पर सचिव मेघराज शर्मा व सहायक सचिव नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीकाकरण कार्य में सेवाएं प्रदान की गई।