संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
"बाल विवाह का न रचायें खेल, गाने, बजाने व खाने वाले सब को जाना पड़ सकता है जेल"
भारत स्काउट गाइड द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक जन चेतना जागृत करने व प्रभावी नियंत्रण में सहभागिता हेतु स्वतंत्र स्काउट व रोवर की जनचेतना कार्यशाला का मंगलवार को पेच ग्राउंड स्थित स्काउट गाइड भवन पर आयोजन किया गया। श्री राम वाजपेयी स्वतंत्र ग्रुप की कार्यशाला में बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक सामाजिक जनचेतना व विधिक पहलूओ की जानकारी प्रदान की गई। रोवर लीडर कृष्णकांत राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में संयुक्त सचिव व ट्रेनिंग काउंसलर सर्वेश तिवारी मुख्य वक्ता रहे। कार्यशाला में संभागीय ने जाना कि बाल विवाह एक भयानक कुप्रथा है बाल विवाह का खेल रचाने पर उसमें सहभागी रहे सभी लोगों को जेल जाना पड़ सकता है । इस अवसर पर संभागियों ने बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक वातावरण निर्माण में सहभागिता व रोकथाम की शपथ ली।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए तिवारी वाजपेयी स्काउट ट्रूप व रोवर क्रू को सामाजिक अभिशाप के रूप में बाल विवाह के सामाजिक व बालक के समुचित विकास के बाधक दुष्परिणामों से अवगत करवाया तथा इसे रोकने की दिशा में सामाजिक जनचेतना, स्वयं बाल विवाह न करने, बालविवाह में शामिल न होने, परिवार व समाज में ऐसा होने पर उसका विरोध करने तथा ना मानने पर कानूनी दंड के भय से अवगत करवाने के साथ बालविवाह नियंत्रण कक्ष पुलिस व प्रशासन की भूमिका से परिचित करवाया। उन्होंने नियंत्रण हेतु प्रशासन की अभियान में सजग भूमिका हेतु स्काउट्स को संकल्प दिलाया। स्काउट दल नायक आदित्य पंचोली,प्रिंस जोशी, रोहित मेवाड़ा, अरविन्द चौधरी के नेतृत्व में रोव स्काउट जसवंत बैरागी, विष्णु शर्मा,राहुल चौधरी तथा दक्ष मेवाड़ा ने बाल विवाह के प्रति वातावरण निर्माण की प्रक्रिया का अभ्यास किया। प्रशिक्षण सत्र में संभागी स्काउट गाइड को बाल विवाह आयोजन में शरीक बारातियों गाने बजाने वाले पंडित वह सभी शामिल होने वाले मेहमानों को भी होने वाली सजा व दंड से परिचित करवाया । रोवल लीडर राठौर ने व्यक्तित्व उन्नयन , सामुदायिक विकास गतिविधियों व प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया। मालवीय स्वतंत्र रोवर क्रू के सहायक रोवर लीडर लोकेश सैनी ने रोवर स्काउट के सामुदायिक विकास में भूमिका पर चर्चा करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यशाला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्काउट व रोवर प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।