संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा|
भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला,मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान नगर में कैंडल मार्च निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि।
नाबालिग छात्रा परिधि जैन की हत्या के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो कोटा में महिला मोर्चा सड़कों पर उतर कर कोटा की बेटी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेगा । शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर के नेतृत्व में स्वर्गीय परिधि जैन को विज्ञान नगर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च में भाजपा महिला मोर्चा सहित बीजेपी के जिलाध्यक्ष ,पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। विज्ञान नगर विशाल आई हॉस्पिटल से कैंडल मार्च जैन मंदिर तक निकाला गया जहां पहुंच कर सभी लोगों ने स्वर्गीय परिधि जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही 2 मिनट का मौन भी रखा गया। कैंडल मार्च में भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा नयापुरा मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ,महिला मोर्चा जिला मंत्री सुनीता सामरिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विधि प्रकोष्ठ श्रीमती प्रीति शर्मा ,सुमन मेहरा एससी मोर्चा प्रभारी जिला बूंदी जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण खींची, आशा चतुर्वेदी ,जिला मंत्री प्राची शर्मा छात्रसंघ ,अध्यक्ष जेडीबी योगेश विजय ,अभिषेक मलेटी ,वर्षित विजयवर्गीय, इंसाफ अली मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।