देश की रेल मंत्री से शत्रुघन तिवारी ने की मुलाक़ात

भरतपुर, जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने देश के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली जाकर मुलाकात की और रेलवे द्वारा पूर्व में समाप्त किए गए खिलाड़ियों के टैलेंट सर्च कोटा को पुन: शुरू करने की मांग रखी। इस कोटा के तहत ऐसे खिलाड़ी जो किन्हीं कारणवश राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नहीं खेल पाए हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उचित मंच रेलवे में मिल सके । ऐसे खिलाड़ियों को इस कोटा के शुरू होने से रेलवे में नौकरी मिलने के अवसर बढ़ेंगे।इस दौरान धौलपुर करौली संसद मनोज राजोरिया व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव सोमेन्द्र तिवारी साथ में मौजूद रहे ।