शेखावाटी की बेटी ने जीता मिस महाराष्ट्र का खिताब

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /बुगाला
फिल्म निर्देशक निशांत भारद्वाज की बेटी और टाटा हॉस्पिटल में इन्टर्न के तौर पर न्यूक्लियर मेडिसिन मे एमएससी करने वाली पुनिता भारद्वाज ने मिस महाराष्ट्र का खिताब जीत कर अपने माता-पिता के साथ साथ शेखावाटी का भी नाम रोशन किया है। मुम्बई में हुए इस भव्य समारोह फिल्म जगत की कई नामी हस्तियाँ मौजूद थी। कोरोना काल के पश्चात मुंबई में होने वाला यह पहला बड़ा इवेंट था।पुनिता अब तक इस प्रकार के इवेंट से दूर ही थी परन्तु न्यूक्लियर मेडिसिन में एमएससी पूरी करने के बाद आए इस अवसर मे यूं ही हाथ आजमाने की सोची और नतीजा मिस महाराष्ट्र का खिताब जीत कर सबको चौंका दिया। पुनिता ने बताया कि उनकी माता भारती महाराष्ट्रियन तथा पिता निशांत भारद्वाज शेखावाटी से हैं।पिता फिल्म निर्देशक हैं उनसे हुई चर्चाएं बहुत काम आई। खिताब जीतने के बाद से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है तथा कई विज्ञापन एजेंसियों के फोन भी आ गए हैं परन्तुअभी तक फिल्म में जाने के बारे मे कोई निर्णय नही लिया है।फिलहाल पुनिता न्युक्लियर मेडिसिन में बतौर वैज्ञानिक इंटर्नशिप कर रही है।इनकी बचपन से ही मेडिकल साइंटिस्ट बनने की इच्छा थी आज अपनी मेहनत के बल पर पहुंच गई है। यही नहीं पुनिता एक अच्छी कत्थक नृत्यांगना भी है।