श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव जयंती कल
संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली जिला बून्दी
हिंडोली हैहय क्षत्रिय कलाल समाज हिण्डोली में सोमवार सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन त्रिवेणी चौक, ध्वज बोली 9:00 त्रिवेणी चौक ,शोभा यात्रा 9:30 त्रिवेणी चौक से प्रारंभ होगी सम्मान समारोह टाक वाटिका मैं 1:00 बजे होगा प्रीतिभोज समारोह 4:00 से प्रारंभ होगा कार्यक्रम में सत्र 2021-22 में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर ,नृत्य ,खेलकूद सरकारी चयन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सभी प्रतिमाओं को सम्मानित किया जाएगा तहसील अध्यक्ष बाबूलाल सुवालका ने सभी समाज बंधुओं से निवेदन किया है कि समय पर पधार कर अपने कार्यक्रम को सफल बनाए एवं भव्यता प्रदान करें ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाज बंधु भाग ले । श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव को लेकर कुंज बिहारी सुवालका, संजय सुवालका, राकेश सुवालका ,अमित सुवालका, आरूष सुवालका ,शुभम सुवालका, प्रीतम सुवालका सहित कई समाज बंधु एवं युवा कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं वही हिंडोली क्षेत्र में कलाल समाज के पुरुष व महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है ।